पुलवामा के शहीदों को नहीं दिया शहीद का दर्जा: राहुल

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनका नाम लिए बिना आज कहा कि उन्हें पीड़ितों की मदद करना नहीं आता है इसलिए पुलवामा में जान गंवाने वाले 40 जवानों को अब तक शहीद का दर्जा नहीं मिला है। श्री गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया, हमारे बहादुर जवान शहीद हो गये। उनके परिजन संघर्ष कर रहे हैं। चालीस जवानों ने शहादत दी है लेकिन उन्हें शहीद का दर्जा नहीं दिया गया। इस आदमी ने कभी कुछ दिया नहीं सिर्फ लेना ही सीखा है। उन्होंने उनके(जवानों के) 30 हजार करोड़ रुपए उपहार में दे दिए और उसके बाद खुश रहेंगे। मोदी के न्यू इंडिया में स्वागत है। उल्लेखनीय है कि श्री गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि उन्होंने राफेल सौदे में गड़बडी की और सैनिकों के 30 हजार करोड रुपए उद्योगपति अनिल अम्बानी को दे दिये। श्री अम्बानी को राफेल विमान बनाने वाली कंपनी ने ऑफसेट साझीदार बनाया है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم