... नहीं मिली पीएम की झलक, मायूस होकर लौटा जनसमूह

एनसीआर टुडे. बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के चलते भारी सुरक्षा व्यवस्था रही। प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर अपने निर्धारित समय से लगभग चार घंटे विलंब से पहुंचा हेलिकॉप्टर 12.05 मिनट पर सैंटमैरी स्कूल के पास बनाये हैलीपैड पर उतरा। करीब 10 मिनट के वह बाद कारो के काफिला के साथ कालागढ के लिए रवाना हो गये।



गांव भिक्कवाला सेंट मैरी स्कूल के पास हैलीपैड व रोड के समीप भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात रहा लगभग अपने निर्धारित चार घंटे विलंब होने के कारण जनता मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाई दी लेिकन वह काले शीशे की गाडियो से निकल गये। गाडियों का काफिले निकलते ही मौजूद जनता भाजपा व मोदी जिंदाबाद लगाने लगी।
श्री मोदी के आने के पूर्व जनता मे जहॉ अति उत्साह दिखाई दे रहा था वही उनकी झलक न मिलने से लोगों में मायूसी नजर आई। वही कुछ बच्चों मे अति उत्साह नजर आया ओर वह मोदी जी के आने तक बच्चों का झुंड भाजपा का झंडा लिये चक्कर लगाते देखा गया। गुरूवार की सुबह से ही खराब मौसम व बारिश पड़ रही थी। मौसम की खराबी के कारण प्रधानमंत्री के ना आने के संभवाना ज्यादा लग रही थी किन्तु अपने निर्धारित समय से चार घंटे विलंब से मोदी जी हैलीकॉप्टर आ पहुँचा। हैलीकॉप्टर के पहुंचने तक पब्लिक भी भिक्कावाला सेंट मैरी स्कूल के आसपास मंडराते रही।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم