मेट्रो के उद्धघाटन की तैयारी, स्टेशनों का डीएम-अफसरों ने किया निरीक्षण

जीडीए उपाध्यक्ष ने 20 फरवरी तक सभी कार्य पूर करने के दिए निर्देश


एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। जिलाधिकारी रितु माहेष्वरी और जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने शुक्रवार को न्यू बस अड्डा मेट्रो स्टेशन व हिन्डन रिवर मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होने हिन्डन रिवर से गाजियाबाद तक की सडक का निर्माण कार्य देखा और हिन्डन रिवर मेट्रो स्टेशन स्थित पार्किग स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होने हिन्डन रिवर मेट्रो स्टेशन का गहनता से निरीक्षण करते हुये सम्बन्धित अधिकारियों से विचार विर्मश किया। न्यू बस अड्डा स्थित एस.सी.आर. रूम व लिफ्ट का भी निरीक्षण किया।



डीएम ने नगर निगम, गाजियाबाद, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देषित किया कि 20 फरवरी 2019 तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण किये जाये।
उन्होने अपर नगर आयुक्त नगर निगम से उक्त स्थलों को हरा भरा रखने हेतु पोैधे रोपित करने के निर्देष दिये। उन्होने सम्बन्धित विभागों को अपने-अपने कार्यो से सम्बन्धित उत्तरदायित्व सौपें। जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता विधुत को निर्देशित किया कि 20 फरवरी 2019 तक विद्युत से सम्बन्धित सभी कार्य पूर्ण कर लिये जाये।



सभी अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अस्वस्थ किया कि उद्घाटन की तिथि से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर दिये जायेगे।
जिलाधिकारी ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के मुख्य अभियन्ता को सडको के बीच के सेन्टल डिवाईडर के कार्य जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष जी.डी.ए., मुख्य विकास अधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, अधीक्षण अभियन्ता विधुत, व अषीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, डी.एम.आर.सी. के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم