कश्मीर में आतंकवाद है, उसके जनक हैं पंडित नेहरू: अमित शाह

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। पुलवामा अटेक के बाद से आरोप प्रत्यारोप की राजनीति शुरु हो गई है। कांग्रेस ने एक तरफ जहां इस शुरू मोर्चे पर सरकार की विफलता बताया है तो वहीं बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने कश्मीर समस्या का जनक ही पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को बताया है।
आंध्र प्रदेश के राजा मंदुरी दौरे पर गए अमित शाह ने संबोधन के दौरान कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधने पहुंचे थे। यहां पहुंच अमित शाह ने तेलुगु देशम पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा।
पुलवामा में आतंकी हमले का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि जिस कश्मीर के कारण पाकिस्तान ये सब आतंकवादी घटना करवा रहा है।
उस कश्मीर समस्या के जनक पंडित जवाहर लाल नेहरू है। उनके कारण कश्मरी फंसा हुआ है। अगर सरदार पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री होते तो कश्मीर की समस्या ही नहीं होती।
अमित शाह ने कांग्रेस के आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि जिस देश के पीएम 24 घंटे में से 18 घंटे काम करते हैं। उसकी देश की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को लेकर आरोप लगाने से जनता पर कोई असर नहीं होने वाला है।
अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस के उस आरोप की भी सफाई दी जिसमें कांग्रेस ने कहा था कि देश में आतंकी हमला जिस दिन हुआ था उस दिन पीएम मोदी शाम तक एक फिल्म के लिए शूटिंग करा रहे थे। इस आरोप पर अमित शाह ने कहा कि जिस दिन घटना हुई उस दिन प्रधानमंत्री जी किसी कार्यक्रम में थे। आपको जितना आरोप लगाना है लगाओ।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم