कारपेंटर की हत्या में पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। कारपेंटर की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अवैध संबंधों के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। खोड़ा थाना क्षेत्र निवासी सिराज पत्नी रजिया व तीन बच्चों के साथ रहता था।
सिराज कारपेंटर का कार्य करता था और पत्नी के कई लोगों से अवैध संबंधों को लेकर वह लगातार विरोध करता था। 26 दिसंबर की रात दोनों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान रजिया ने तीन लोगों के साथ मिलकर इसराज की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतक की बेटी ने सब कुछ अपनी आंखों के सामने होते देखा। वारदात को मोड़ देने के लिए महिला इसराज को लाल बहादुर अस्पताल दिल्ली ले गई और कहा कि उसके पति ने फांसी लगा ली है। साथ ही महिला ने इसराज के भाई निवासी दिल्ली को भी फोन पर जानकारी दी।
बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान पता चला कि सिराज की गला दबाकर हत्या की गई है, जिसके चलते 30 जनवरी को रजिया समेत कई लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सिराज की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم