हिण्डन एयरपोर्ट के निर्माण कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद।
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने आज ग्राम सिकन्दरपुर में निर्माणाधीन हिण्डन एयरपोर्ट के निर्माण कार्यो का विभागीय अधिकारियों के साथ भौतिक निरीक्षण किया। सर्व प्रथम जिलाधिकारी द्वारा हिण्डन एयर पोर्ट के लिए प्रवेष रोड का निरीक्षण किया। आवास विकास परिशद से आये अधीक्षण अभियन्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि प्रवेष रोड 30 मीटर की है जिसपर डिवाईडर बनाने हेतु बजट की मांग की गयी है।
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता को निर्देशित किया कि जितना ड्रेन एवं अन्य कार्यो के लिए जगह छोड़कर सड़क के दोनों और 03-03 मीटर ग्रीन बैल्ट के लिए जगह छोडते हुये नगर निगम द्वारा सौर्न्दीयकरण का कार्य कराया जाये। उन्होने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देषित करते हुये कहा कि सड़क के किनारें खजूर के पेंड लगवाये और स्लेब के 1.5 मीटर बाग चौकोर आकृति में छोटा बगीचा विकसित कराये।
साथ ही रोड के किनारे आधा मीटर जगह छोडते हुये 2.5 मीटर में घास लगवाये। जिलाधिकारी ने हिण्डन एयरपोर्ट के प्रवेष रोड पर छोटे व बडे साकेतिक बोर्ड लगवाने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देष दिये।



इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने हिण्डन एयरपोर्ट टर्मिनल का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होने भारतीय विमान पत्तनम प्राधिकरण के अधिकारियों से टर्मिनल में चल रहे कार्यो की जानकारी प्राप्त की। जानकारी में उन्होने पाया कि फाल्स सीलिगं का कार्य प्रगति पर तथा ग्लेसिंग का कार्य चल रहा है।
विमान पत्तनम प्राधिकरण के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि सिविल वर्क में टॉयलेट निर्माण कार्य छोडकर बाकी कार्य पूर्ण किये जा चुके है। तथा बिल्डिंग में ंषीषे लगाने का कार्य आरम्भ होने वाला है जिसके लिए आदेष दे दिये गये है। उन्होने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि टर्मिनल के कार्य में 228 श्रमिक लगे है। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देषित करते हुये कहा कि टर्मिनल को संचालित करने की दृश्टिगत रखते हुये समस्त आवष्यक कार्य 20 फरवरी 2019 तक पूर्ण कराये। इसके लिए अतिरिक्त श्रमिक लगाकर कार्य समाप्त कराना सुनिष्चित करे।
विधदयत कार्य का भौतिक निरीक्षण करते हुये जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियन्ता विधुत से जानकारी प्राप्त की। अधीक्षण अभियन्ता विधुत ने जिलाधिकारी को बताया कि विधुत पोल खडे कर दिये गये है। ग्राउडिंग का कार्य चल रहा है केबिन, अर्थिग एवं ट्रान्सफार्मर का स्थान बनते ही सारे कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण करा लिये जायेगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य अभियन्ता नगर निगम को निर्देषित करते हुये कहा कि हिण्डन एयरपोर्ट के प्रवेष रोड के आस-पास की जगहों पर दोनों तरफ पोैधे रोपित करने का कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण कराये जिससे हिण्डन एयरपोर्ट को सुन्दर व स्वच्छ बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को एयरपोर्ट से लगे तालाब के पानी निकासी के लिए प्रस्ताव बनाकर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देष दिये। उन्होने मुख्य अभियन्ता नगर निगम को निर्देषित करते हुये कहा कि पानी निकासी व डेªन की समस्याओं को एयरपोर्ट अर्थोटी के अधिकारियों के साथ बैठकर 15 फरवरी तक षीघ्र निस्तारित कराये। जिससे डेªन में आ रही समस्याओं का निदान हो सके और एयरपोर्ट संचालित हो सके।
निरीक्षण में एयरपोर्ट अर्थोटी ऑफ इण्डिया के अधिकारी, नगर आयुक्त, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर, मुख्य अभियन्ता नगर निगम, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियन्ता विधुत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم