वेबवार्ता. बेंगलुरु। बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2019 के दूसरे दिन गुरुवार सेना प्रमुख बिपिन रावत ने लड़ाकू विमान तेजस के नाम से पहचाने जाने वाले इस हल्के एयरक्राफ्ट से उड़ान भरी। भारतीय वायुसेना में शामिल होने के बाद तेजस पहली उड़ान पर आसमान में गया। उड़ान से पहले जनरल बिपिन रावत ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं यहां आये हुए सैंकड़ों दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। भारतीय वायु सेना ने बुधवार को इस विमान को मंजूरी दी थी। अब इस लड़ाकू विमान को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जा सकेगा। स्वदेशी रूप से विकसित मल्टीरोल लड़ाकू विमान को वैमानिकी विकास एजेंसी और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है। तेजस को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया जाना मेक इन इंडिया अभियान के लिए सफलता है।
एयरो इंडिया 2019: सेना प्रमुख बिपिन रावत ने तेजस से भरी उड़ान
byncrtoday
-
0