देश में 112 नंबर हेल्प लाइन शुरु

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। देश में हर इमरजेंसी के लिए आज से एक ही नंबर 112 शुरू हो गया। मौजूदा पुलिस सहायता नंबर 100 को इससे जोड़ दिया गया है जबकि पहले से इस्तेमाल किये जा रहे अन्य नंबरों को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में रिमोट का बटन दबाकर 112 नंबर की शुरुआत की और 112 ऐप लांच किया।



कुल 17 राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेशों में यह नंबर आज से शुरू हो गया है जबकि अन्य राज्यों में इसे इस साल के अंत तक शुरू करने का लक्ष्य है। फीचर फोन पर 5 या 9 के बटन को ज्यादा देर के लिए दबाकर भी 112 डायल किया जा सकेगा। स्मार्टफोन पर शॉर्टकट में इसे डायल करने के लिए पावर बटन को तीन बार दबाना होगा।



कार्यक्रम में महिला सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण दो और पहल लॉन्च किये गये। श्रीमती गांधी ने सुरक्षित शहर क्रियान्वयन निगरानी पोर्टल और श्री सिंह ने यौन अपराधों की जांच की स्थिति पता करने की ऑनलाइन प्रणाली लॉन्च की।
112 ऐप डाउनलोड करने के बाद उसमें 10 परिजनों/दोस्तों के नंबर जोड़े जा सकते हैं और जब कभी फोनधारक 112 डायल करेगा, इससे जुड़े सभी नंबरों को भी इसकी सूचना मिल जायेगी। ऐप जीपीएस या मोबाइल ऑपरेटर के टावर के जरिये नंबर डायल करने वाले का लोकेशन अपने-आप पता कर लेगा। ऐप के जरिये आम लोग स्वयंसेवक के रूप में अपने-आप को पंजीकृत करा सकते हैं।
जब भी कोई व्यक्ति 112 नंबर डायल करेगा तो पुलिस के साथ ही निकटस्थ स्वयंसेवक को भी एक संदेश जायेगा। इस नंबर पर की गयी पूरी बात रिकॉडेड होगी। िजससे जरुरत पड़ने पर सूचना का प्रयोग सहायजा के लिए किया जा सकेद्ध


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم