चलती बस में लगी आग, भागा चालक

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। शहर के थाना लिंक रोड इलाके के सूर्य नगर में बृज विहार पुलिस चौकी के पास मंगलवार रात चलती बस में अचानक आग लग गई। राहगीरों ने आग लगने के बारे में बस चालक को बताया। चालक बस खड़ी कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में में कोई हताहत नहीं हुआ है। बस पूरी तरह जल चुकी है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बस एक ट्रैवल एजेंसी की है। यह किसी स्कूल में चलती थी। मंगलवार रात करीब 10 बजे खाली बस सूर्य नगर की ओर जा रही थी। बस बृज विहार पुलिस चौकी के पास पहुंची थी।
इसी बीच राहगीरों ने चालक को बस में आग लगने के बारे में बताया। चालक बस खड़ी कर वहां से फरार हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर एक दमकल पहुंची और आधे घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस बस के चेसिस नंबर के आधार पर यह पता कर रही है कि बस किसकी थी?


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم