यूपी की 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस: राकेश सिंह

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। बुधवार को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के महासचिव व उत्तर प्रदेश के प्रभारी राकेश सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। किसानों की परेशानियां पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा होगा।
केंद्र में सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ करने के साथ उनके जमीन का उचित मुआवजा दिलाने का काम पार्टी करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में राकेश सिंह ने कहा कि इस बार लोकसभा में किसानों का मुद्दा प्रमुख होगा और कांग्रेस पार्टी से अपना एजेंडा बनाएगी। पिछले तीन राज्यों के चुनाव में भी कांग्रेस ने किसानों के हक में किए गए वायदे को पूरा किया।
मध्यप्रदेश में समय रहते किसानों का कर्जा माफ किया और राजस्थान में भी ऐसा ही कदम उठाया गया। आगामी लोकसभा चुनाव में पूरे देश में किसानों के हित में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार समाज को बांटने के अलावा कोई काम नहीं कर रही। उत्तर प्रदेश में किसानों को गन्ने की फसल का पूरा भुगतान नहीं हुआ है। किसानों की जमीन अधिग्रहित कर उनको उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।कांग्रेस पार्टी उसका विरोध करती है। किसान किसी भी देश या प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाता है, लेकिन आज सबसे अधिक उपेक्षित किसान ही है। इसलिए देश के अन्नदाता की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस ने बीड़ा उठाया है। लोकसभा चुनाव में इसका पूरा असर समूचे प्रदेश के साथ देश में दिखेगा। इस मौके पर पूर्व सांसद सुरेंद्र गोयल, प्रदेश के पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हरेंद्र कसाना, सतीश त्यागी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष माया देवी, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, हाजी लियाकत अली, नसीम खान, लालमन सिंह सहित देवदत्त त्यागी उपस्थित रहे।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم