एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। जिला टीबी अस्पताल के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के बाहर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। यज्ञ के बाद हड़ताली कर्मचारी जिला महिला अस्पताल पहुंचे पर वहां पर कामकाज बंद करा दिया। बता दें कि टीबी कंट्रोल एम्प्लॉयज वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर अपनी 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में संविदा कर्मचारियों पिछले तीन दिन से बेमियादी हड़ताल पर हैं।