राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती

एनसीआर टुडे. नई दिल्ली। सीबीआई के पूर्व स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी का प्रमुख बनाए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका वकील मनोहर लाल शर्मा ने दायर किया है। याचिका में कहा गया है कि राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और दिल्ली हाईकोर्ट ने राकेश अस्थाना की उस अर्जी को भी खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त करने की मांग की थी। पिछले 11 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने राकेश अस्थाना और डीएसपी देवेंद्र कुमार की अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने और कोई भी निरोधात्मक कार्रवाई करने पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा था कि सतीश साना ने काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने कहा था कि धारा 17ए के तहत किसी लोकसेवक के खिलाफ भ्रष्टाचार और लोकसेवा न करने के मामले में अभियोजन के लिए स्वीकृति लेने की जरूरत नहीं है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

Previous Post Next Post