पूर्व मंत्री अनंत मिश्रा केस में गवाही नहीं

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। एनआरएचएम घोटाले में प्रदेश में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में आरोपी दोनों पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा और बाबू सिंह कुशवाहा सीबीआई की विशेष अदालत में हाजिर हुए। सीबीआई ने अनंत मिश्रा केस में कुशवाहा को भी आरोपी बनाया है। मंगलवार को अदालत में गवाही होनी थी, लेकिन गवाही नहीं आने के कारण अदालत ने इस मामले में 12 फरवरी की अगली तारीख तय कर दी। जौनपुर जनपद में हुए एनआरएचएम घोटाले के मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी की गवाही हुई। मंगलवार को पूर्व अधिकारी राकेश कुमार सीबीआई की विशेष अदालत में अपना बयान दर्ज कराया। सीबीआई के लोक अभियोजक ने बताया कि पूर्व आईएएस अधिकारी राकेश कुमार ने ही जौनपुर स्वास्थ्य विभाग में दवा आदि की खरीदारी में हुए घोटाले में तत्कालीन सीएमओ डॉ. एसएन उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा लिखाने की संस्तुति दी थी।
अदालत ने सुनवाई के लिए 18 फरवरी की अगली तारीख नियत कर दी। नोएडा के निठारी कांड के सजायाफ्ता अभियुक्त सुरेंद्र कोली के एक मामले में विशेष अदालत में तारीख थी। जेल से पुलिस ने कोली को अदालत में पेश किया। कोली ने इस मामले में खुद ही करीब एक घंटे तक बहस की। सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने बताया कि इस मामले में सुरेंद्र कोली अकेले अभियुक्त हैं। अदालत में अंतिम बहस चल रही है। मंगलवार को कोली की बहस पूरी नहीं होने पर विशेष अदालत ने लगातार बहस के लिए 23 जनवरी की तारीख तय की है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم