परीक्षा से पहले सभी केंद्रों की जांच होगी

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से बोर्ड परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें जिला विद्यालय समिति की ओर से सभी केंद्रों पर मानकों की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट माह के अंत तक जिलाधिकारी को दिखानी होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और कक्षा में फर्नीचर की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बोर्ड परीक्षा से पहले विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले में एक जिला कारागार समेत कुल 63 परीक्षा केंद्र चयन किए गए हैं। इनकी सूची 15 दिन पहले ही विभाग ने जारी कर दी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक पंकज पाण्डेय ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्र संचालकों को जल्द से जल्द मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। संचालकों को कक्षाओं की मरम्मत, बिजली, पीने का पानी और फर्नीचर की सुविधा पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
इसके लिए जिला स्तरीय टीम का गठन किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि टीम के सदस्यों को बोर्ड परीक्षा से पहले सभी परीक्षा केंद्रों की जांच करने और जांच रिपोर्ट इस माह के अंत तक कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी परीक्षा केंद्र में कोई शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم