नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में दो युवक एक 15 वर्षीय लड़की को बाइक से ले गए। इतना ही नहीं उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला और उसे सीमा पूरी के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपित को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शालीमार गार्डन निवासी एक नाबालिग लड़की सोमवार को अपने घर से दूध लेने के लिए गई थी, तभी उसके घर के पास से अपनी बाइक पर उसे बैठाकर ले गए। लड़की के वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसे तलाशा, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। कई घंटे की तलाश के बाद यह लड़की सीमापुरी के पास मिली। उसने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले दो युवक उसे अपनी बाइक पर बैठाकर ले गए थे और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने मंगलवार को पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपित का नाम उजागर नहीं किया है।


ncrtoday

मैं पिछले 19 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हूं। मैने अपने कैरियर की शुरूवात लोकल अखबारों से की। वर्ष 2001 में दैनिक भास्कर के साथ जुड़ने का अवसर मिला। 2008 की शुरूवात में दैनिक भास्कर का साथ छुटा। इसके बाद मैने इंडिया न्यूज में गाजियबाद-नोएडा में ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम किया। कई समाचार पत्रों में काम करने के बाद अक्टूबर 2009 में एनसीआर टुडे समाचार पत्र शरू किया। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हूँ। मेरे मोबाइल नंबर 9899683800,पर किया जा सकता है।

أحدث أقدم