एनसीआर टुडे. गाजियाबाद। गाजियाबाद जिला के कलेक्ट्रेट परिसर के डीआईजी स्टाम्प कार्यालय में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना में कार्यालय में रखी फाइलें कॉल रिकॉर्ड जलकर खाक हो गया।
आग की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तकरीबन 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि जिलाधिकारी ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने का अनुमान लगाया है साथ ही उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिया है।
जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के मुताबिक आज सुबह तकरीबन 2:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट की चौथी मंजिल पर स्थित कक्ष संख्या 406 में अचानक आग लगने की सूचना मिली। सूचना के बाद दमकल विभाग गाड़ियों को आग बुझाने के लिए निर्देश दिए गए।
जिला अधिकारी ने बताया कि कक्ष संख्या 406 में स्टांप में उप महानिरीक्षक अरविंद सिंह चंदेल का कार्यालय भी है। सुबह आग लगने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा तफरी मच गई। लोग आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास करने लगे।
अरविंद सिंह ने बताया कि इस कार्यालय में गाजियाबाद समेत आसपास के कई जनपदों स्थान संबंधी रिकॉर्ड रखे हुए थे जो जलकर राख हो गए। फिलहाल जिलाधिकारी के आदेश पर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।