नोएडा। जनपद गौतम बुध नगर नोएडा स्थित थाना सेक्टर 39 इलाके में सोमवार की सुबह एक निजी स्कूल दीवार ढह जाने से दो बच्चों की मौत हो गई और कम से कम 8 बच्चे घायल हो गए घायलों को पास के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना में मारे गए बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर जिलाधिकारी और बस पुलिस अधीक्षक पहुंच गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज सुबह 9:00 बजे सलारपुर गांव के के. एम. पब्लिक स्कूल की दीवार भरभरा का गिर गई। इस घटना में दीवार के पास मौजूद तकरीबन 10 से 12 बच्चे दब गए। दीवार गिरते ही आसपास के लोग वह जमा हो गए और मलबे से बच्चों को निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी बीएन सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और बच्चों को निकालने के लिए राहत बचाव करें शुरू कर दिया। जिला प्रशासन ने मलबे में दबे बच्चों को निकाल कर पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया जहां उनका उपचार चल रहा है जिला अधिकारी के मुताबिक मलबे से निकले दो बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
बच्चों के मरने की सूचना मिलते ही स्कूल पर परिजनों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उत्तेजित अभिभावकों को पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझा कर शांत करवाया। फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस ने बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि घटना के मामले की प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।